ICAI नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के अध्यक्ष सीए प्रसन्न कुमार डी. और ICAI के सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए (डॉ.) अनुज गोयल ने भारत सरकार के संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान अकाउंटेंसी प्रोफेशन से जुड़े महत्वपूर्ण विकास और पेशे से संबंधित विभिन्न प्रमुख विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में अकाउंटेंसी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों तथा भारत में इस प्रोफेशन के भविष्य को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
What's Your Reaction?

